नहेम्या

अध्याय 7

1दीवार का निर्माण हो चुका था और मैंने उस में फाटक भी लगवा दिये थे। द्वारपालों, गायकों और लेवियों की भी नियुक्ति कर दी गयी थी। 2अब मैंने येरूसालेम का सारा कार्यभार अपने भाई हनानी और क़िले के अध्यक्ष हनन्या को सौंप दिया; क्योंकि हनन्या दूसरों की अपेक्षा अधिक विश्वसनीय और ईश्वर पर श्रद्धा रखने वाला था। 3मैंने उन को यह आज्ञा दी कि येरूसालेम के फाटक तब खोले जायें, जब सूर्य तेजी से चमकने लगे और पहरेदारों की उपस्थिति में ही उन्हें बन्द किया जाये और उनकी अर्गलाएँ लगायी जायें, पहरेदारों, की नियुक्ति येरूसालेम के निवासियों में की जाये और प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के सामने पहरा दे। 4नगर बड़ा विस्तृत था, परन्तु उस में निवास करने वाले लोगों की संख्या कम थी और वे अभी तक घर नहीं बना पाये थे। 5तब ईश्वर ने मेरे मन में यह विचार उत्पन्न किया, कि वंशावली लिखवाने के लिए मैं कुलीनों, पदाधिकारियों और लोगों को एकत्रित करूँ। मुझे उन लोगों की भी वंशावली मिल गयी, जो पहले आये थे। उस में यह लिखा थाः 6यूदा के जिन लोगों को बाबुल के राजा नबूकदनेज़र ने बन्दी बना कर निर्वासित किया और जो येरूसालेम और यूदा में अपने-अपने नगर वापस लौट आये थे, वे ये हैं। 7वे ज़रूबबाबेल, येशूआ, नहेम्या, अज़र्या, रअम्या, नहमानी, मोरदकय, बिलशान, मिसपेरेत, बिगवय, नहूम और बाना के साथ आये थे। 8इस्राएलियों के पुरुषों की संख्या इस प्रकार थी: 9परओश के दो हज़ार एक सौ बहत्तर वंशज, शफ़ट्या के तीन सौ बहत्तर वंशज, 10आरह के छः सौ बावन वंशज, 11पहत-मोआब अर्थात् येशूआ और योआब के दो हज़ार दो सौ चैवन वंशज, 12एलाम के एक हज़ार दो सौ चैवन वंशज, 13ज़त्तू के आठ सौ पैंतालीस वंशज, 14ज़क्कय के सात सौ साठ वंशज, 15बिन्नूई के छः सौ अड़तालीस वंशज, 16बेबय के छः सौ अट्ठाईस वंशज, 17अज़गाद के दो हज़ार तीन सौ बाईस वंशज, 18अदोनीकाम के छः सौ सड़सठ वंशज, 19बिगवय के दो हज़ार सड़सठ वंशज, 20आदीन के छः सौ पचपन वंशज, 21हिज़कीया से उत्पन्न आटेर के अट्ठानबे वंशज, 22हाशुम के तीन सौ अट्ठाईस वंशज, 23बेसय के तीन सौ चैबीस वंशज, 24हारीफ़ के एक सौ बारह वंशज, 25गिबओन के पंचानबे वंशज, 26बेथलेहेम और नटोफ़ा से एक सौ अठासी पुरुष, 27अनातोत के एक सौ अट्ठाईस पुरुष, 28बेत-अज़मावेत से बयालीस पुरुष, 29किर्यत-यआरीम, कफ़ीरा और बएरोत से सात सौ तैंतालीस पुरुष, 30रामा और गेबा से छः सौ इक्कीस पुरुष, 31मिकमास से एक सौ बाईस पुरुष, 32बेतेल और अय से एक सौ तेईस पुरुष, 33दूसरे नेबो से बावन पुरुष, 34किसी दूसरे एलाम के एक हज़ार दो सौ चैवन वंशज, 35हारिम के तीन सौ बीस वंशज, 36येरीख़ो से तीन सौ पैंतालीस पुरुष, 37लोद, हादीद और ओनो के सात सौ इक्कीस पुरुष, 38सनाआ के तीन हज़ार नौ सौ तीस वंशज। 39याजकः येशूआ के घराने के यदाया के नौ सौ तिहत्तर वंशज, 40इम्मेर के एक हज़ार बावन वंशज, 41पशहूर के एक हज़ार दो सौ सैंतालीस वंशज, 42और हारिम के एक हज़ार सत्रह वंशज। 43लेवीः होदया के घराने के यशूआ और कदमीएल के चैहत्तर वंशज। 44गायक: आसाफ़ के एक सौ अड़तालीस वंशज। 45द्वारपाल: कुल एक सौ अड़तीस, जो शल्लूम, आटेर, टलमोन, अक्कूब, हटीटा और शोबाय के वंशज थे। 46मन्दिर के सेवकः सीहा के वंशज, हसूफ़ा के वंशज, टब्बाओत के वंशज, 47केरोस के वंशज, सीआ के वंशज, पादोन के वंशज, 48लबाना के वंशज, हगाबा के वंशज, शलमय के वंशज, 49हानान के वंशज, गिद्दोन के वंशज, गहर के वंशज, 50रआया के वंशज, रसीन के वंशज, नकोदा के वंशज, 51गज़्ज़ाम के वंशज, उज़्ज़ा के वंशज, पासेअह के वंशज, 52बेसय के वंशज, मऊनियों के वंशज, नफ़ीसियों के वंशज, 53बकबूक के वंशज, हकूफ़ा के वंशज, हरहुर के वंशज, 54बसलोत के वंशज, महीदा के वंशज, हर्शा के वंशज, 55बरकोस के वंशज, सीसरा के वंशज, तेमह के वंशज, 56नसीअह के वंशज और हटीफ़ा के वंशज। 57सुलेमान के सेवकों के वंशजः सोटय के वंशज, सोफ़ेरेत के वंशज, परीदा के वंशज, 58याला के वंशज, दरकोन के वंशज, गिद्देल के वंशज, 59शफ़ट्या के वंशज, हट्टील के वंशज, पोकेरेत-हस्सबायीम के वंशज और आमोन के वंशज। 60मन्दिर के सेवकों और सुलेमान के सेवकों के वंशजों की कुल संख्या तीन सौ बानबे थी। 61निम्नांकित लोग, जो तेल-मेलह, तेल-हर्शा, करूब, अद्दोन और इम्मेर के निवासी थे, यह नहीं बता सकते थे कि उनका घराना या उनका वंश इस्राएल का था या नहीं। 62ये थे: दलाया के वंशज, टोबीया के वंशज, और नकोदा के वंशज, कुल छः सौ बयालीस। 63फिर याजकों में: हबाया के वंशज, हक्कोस के वंशज और बरज़िल्ल के वंशज (उसने गिलआद के निवासी बरज़िल्लय की कन्या के साथ विवाह किया था और उसके पिता का नाम भी अपना लिया) । 64वे वंशावलियों में अपने-अपने नामों की खोज करते थे और उन्हें न पाने के कारण याजकपद के लिए अयोग्य करार कर दिये गये थे। 65राज्यपाल ने उन से कहा कि जब तक ऊरीम और तुम्मीम के द्वारा जाँचने वाला कोई याज़क न मिले, तब तक तुम परमपवित्र भोजन नहीं खा सकोगे। 66सारे समुदाय की सम्मिलित संख्या बयालीस हज़ार तीन सौ साठ थी। 67इसके अतिरिक्त उनके दास-दासियाँ भी थे, जिनकी संख्या सात हज़ार तीन सौ सैंतीस थी। उनके साथ दो सौ पैंतालीस गायक-गायिकाएँ भी थे 68और चार सौ पैंतीस ऊँट और छः हज़ार सात सौ बीस गधे थे। 69कुछ घरानों के मुखिया निर्माण-कार्य के लिए भेंट देने लगे। राज्यपाल ने चन्दे में एक हज़ार सोने की अशर्फि़याँ, पचास पात्र और पाँच सौ तीस याजकी वस्त्र दिये। 70घरानों के कुछ मुखियाओं ने निर्माण-कोष के लिए बीस हज़ार सोने की अशर्फि़याँ और दो हज़ार दो सौ चाँदी के सिक्के दिये। 71अन्य लोगों ने बीस हज़ार सोने की अशर्फि़याँ, दो हज़ार चाँदी के सिक्के और सड़सठ याजकीय वस्त्र दिये। 72याजक, लेवी और अन्य कुछ लोग येरूसालेम में बस गये। गायक, द्वारपाल मन्दिर के सेवक और अन्य सब इस्राएली, अपने-अपने नगर लौट गये। सातवें महीने तक इस्राएली अपने-अपने नगर में बस गये।