स्तुति प्रशंसा (Praise and Worship)
01. आया हूँ मैं यहाँ, येसु तेरे दरबार में
आया हूँ मैं यहाँ, येसु तेरे दरबार में
दरबार में हो तेरी स्तुति, दरबार में हो आराधना
आया हूँ मैं यहाँ, मैं आशिक तेरा, येसु मैं आषिक तेरा-2
आशिक हूँ मैं तेरा, मैं न शरमाऊँगा, आषिक हूँ मैं तेरा मैं न घबराऊँगा-2
येसु तू मेरा जिंदा खुदा, तू ही तो मेरा है मसीहा-2
अरे दाऊद की तरह, मैं नाचूँगा----
आज तो मैं येसु कुछ ऐसा गाऊँगा, आज तो मैं येसु कुछ ऐसा नाचूँगा
शांति का राजा तू बादशाह, मौत को तूने हरा दिया - 2
तू जो जिंदा है, मैं झूमूंगा येसु मैं...
03. गिन–गिन के स्तुति करूं, बेशुमार तेरे दानों के लिए
गिन–गिन के स्तुति करूं, बेशुमार तेरे दानों के लिए
बेशुमार तेरे दानों के लिए, अब तक तूने सम्भाला मुझे, अपनी बाहों में लिए हुए |
तेरे शत्रु का निशाना, तुझ पर होगा न सफल,
आंखों की पुतली जैसे, वो रखेगा तुझे हर पल
आंधियां बनके आयें, ज़िन्दगी के फिकर,
कौन है तेरा खेवनहारा, है भरोसा तेरा किधर ।
आये तुझे जो मिटाने, वो शस्त्र होंगे बेअसर,
तेरा रचने वाला तुझ पर, रखता है अपनी नज़र ।
05. जिंदा यहोवा है, जिंदा यहोवा है
जिंदा यहोवा है, जिंदा यहोवा है
जिंदा यहोवा खुदा, यहोवा यहोवा यहोवा यहोवा
यहोवा जिन्दा खुदा, वो हमारा बादशाह -2
जो मसीह में मुजस्सम हुआ, यहोवा यहोवा यहोवा
यहोवा शम्मा भी तू, जो रहता साथ साथ
यहोवा रोही भी तू, मेरा चौपान साथ साथ -2
जो भी माँगेगे, वही मिल जाएगा, जो भी ढूँढेंगे, वही पायेंगे -2
खटखटायें तो खुल जाएगा, यहोवा यहोवा…
ऐ पाक यहोवा निस्सी, तू झण्डा कौम का
ऐ पाक यहोवा राफा, तू शाफी कौम का -2
तेरे पीछे चलें और शक ना करें, बल्कि रखें ईमान, ऐ मसीह मेहरबान -2
जो भी चाहे वो हो जाएगा, यहोवा यहोवा…
तू है यहोवा यिरे, जो मुहैय्या करता है
तू है यहोवा शालोम, जो तसल्ली देता है -2
तूने बेटा दिया, सबको माफ किया, नया जन्म दिया, रूह से भर दिया -2
आज शैतान झुक जायेगा, यहोवा यहोवा…
06. जैसे मैं मूसा के साथ साथ था
जैसे मैं मूसा के साथ साथ था
वैसे ही तेरे भी साथ रहूँगा –(2), दस्फ्दार न हूँगा मैं तुझसे –(2)
और तुझे न कभी छोडूंगा
यहोशुआ, उठ लोग साथ ले जा, मुल्क कनान, उनको पंहुचा –(2)
जहाँ टिकेगा तेरे पावो का तलवा –(2), वो जगह मैं तुझे दे दूंगा
जैसे मैं ……..
हौसला रख, मजबूत हो जा, बे दिल न हो, खोफ न खा –(2)
ज़िन्दगी भर कोई शख्स तेरे सामने –(2), देर खड़ा न कभी रह सकेगा
जैसे मैं ……..
मेरे कलाम से, न दायें मुड़ना, मेरे कलाम से, न बाएं मुड़ना –(2)
मोड़ जाएँ मुँह चाहे, लोग ये सारे –(2), मैं तुझसे न मुह मोडूँगा
जैसे मैं ……..
हालेलूय्याह, हालेलूय्याह -2
07. जो हक़-त आला (ईश्वर) के परदे में रहता
जो हक़-त आला (ईश्वर) के परदे में रहता
वो क़ादिर-ए-मुतलक़ (सर्वशक्तिमान) के साए में
सुकूनत (निवास स्थान) करेगा, सुकूनत करेगा
सुकूनत करेगा, सुकूनत करेगा
जो हक़-त आला के परदे में रहता
1. रात की हैबत (भय), न दिन के वो तीर
छू भी न पाए तुझको, वो है करीब
हर आफ़तों से छुड़ानेवाला
मश्किल में साथ निभानेवाला वो कायम रहेगा,
वो कायम रहेगा वो कायम रहेगा,
वो कायम रहेगा जो हक़-त आला के परदे में रहता
2. सय्याद के, फंदे से वो
मोहलिक वबा से, छुड़ाएगा वो
पंखों में अपने छुपानेवाला
हाथों से अपने बचानेवाला
तेरे संग रहेगा, तेरे संग रहेगा-2
जो हक़-त’आला के परदे में रहता
3. राहों में तेरी, हिफ़ाज़त करे
ठेस न लगने देगा, पाँव को तेरे
फ़रिश्ते तेरी सब राहों में,
तुझे आगे पीछे से घेरे रहेंगे
ऐसा वो करेगा, ऐसा वो करेगा-2
जो हक़-त आला के परदे में रहता
4. दिल जो लगाया, तूने खुदा से
तुझको बचाए, हर एक वबा से
उस यीशु नाम को, जब भी पुकारो
प्रभु यीशु नाम को जब भी पुकारो
तुम्हारी सुनेगा, संग रहेगा
तुमको छुड़ा के, इज्ज़त वो देगा
मुश्किल घड़ी में, संग रहेगा
में रहता... अंतरा 1:
08. झीलों पे चलने वाला, तेरा मेरा मसीहा-2
झीलों पे चलने वाला, तेरा मेरा मसीहा-2
और ना बदलने वाला –(2), तेरा मेरा मसीहा…
अपने हुकम से वो तो, रुके तूफान को –(2)
रुख को बदलने वाला, तेरा मेरा मसीहा –(2), और ना बदलने…..
सूली पे जान देके, झूठे सैतान के –(2)
सिर को कुचलने वाला, तेरा मेरा मसीहा –(2), और ना बदलने…..
वो चाक करके सीना, कब्र और मौत का –(2)
जिंदा निकलने वाला, तेरा मेरा मसीहा –(2), और ना बदलने…..
11. तेरी तारीफ हो, तेरी तारीफ हो
तेरी तारीफ हो, तेरी तारीफ हो
तेरी तारीफ हो, ऐ यीशु
दिल में बसा लिया है तुझको, रूह में समा लिया है तुझको -2
तेरी तारीफ हो, तेरी तारीफ हो, तेरी तारीफ हो, ऐ यीशु
आँसुओं के बदले, कितना प्यार मिला -2, हसरतों के बदले, यीशु सा यार मिला -2
तेरी तारीफ हो, तेरी तारीफ हो, तेरी तारीफ हो, ऐ यीशु
मेरे लिए तू मरा, सूली पे था तू चढ़ा -2
यीशु तू कैसा पिया, लहू से मोल लिया -2
तेरी तारीफ हो, तेरी तारीफ हो, तेरी तारीफ हो, ऐ यीशु
वंदना हो अब तेरी, आराधना हो अब तेरी -2
आशा यही नासरी, पूजा करूं मैं तेरी -2
तेरी तारीफ हो, तेरी तारीफ हो, तेरी तारीफ हो, ऐ यीशु
तू है सुकून मेरा, तू ही है मेरी शिफा -2
जीवन बसर साथ हो, यही है मेरी दुआ -2
तेरी तारीफ हो, तेरी तारीफ हो, तेरी तारीफ हो, ऐ यीशु
15. बिनती सुनले येसु प्यारे
बिनती सुनले येसु प्यारे
मोरे संग रहो महाराज, अब तुम राखो मोरी लाज
बिनती करू तुमसे केर जोरी, अब तुम बिनती सुनलो मोरी
मोहे आसा लग रही तोरी, मोहे दरस दिखा दो आज,
बिनती सुनो मोरी महाराज, प्रभु तुम राखो मोरी लाज...
आपका मई शैदा कहलाऊँ, आस लगी तोरे दर्शन पाऊँ
युग युग आपका मई गुण गाऊँ, मेरे गरीब नवाज
बिनती सुनो मोरी महाराज, प्रभु तुम राखो मोरी लाज
तुम हे हमारे नैनो के तारे, मन के प्यारे दिल के दुलारे
तुम ही हमारे तारण हरे, हमरे तुम सर-ताज, आब तुम राखो मोरी लाज
18. मेरा दिल बने तेरा सिंहासन
मेरा दिल बने तेरा सिंहासन
मेरी आत्मा तेरा आसन -2, मेरे मन में, तू हो विराजमान
येसु मेरे, तू है बड़ा महान -2, येसु आ, येसु आ, येसु आ, मेरे मन में समाじゃ -2
मेरे चेहरे पे तेरी रोशनी चमके, मेरी बातों से तेरी खुशबु महके -2
मेरा जीवन बने तेरी स्तुति का स्थान, तेरी प्रशंसा करती मेरी जुबान
येसु आ, येसु आ......
तुझे देखना मैं चाहूँ तेरे और यीशु करीब आऊँ -2
कितना है तू प्यारा प्रभु तेरी महिमा मैं सबको सुनाऊँ
येसु आ, येसु आ......
मेरी जिन्दगी है तेरी यीशु तू है शान मेरी -2
खुद का लहू देकर तूने मेरी जिन्दगी है संवारी
येसु आ, येसु आ......
21. मैंने ढूंढा ये सारा जहां, तेरे जैसा ना कोई मिला
मैंने ढूंढा ये सारा जहां, तेरे जैसा ना कोई मिला
जैसे तूने किया है क्षमा, तेरे जैसा ना कोई मिला
पापों का था कर्ज मुझपे जो भारी,
दुखों मे जिंदगी गुजरी थी सारी
मेरे गुनाहों से मुझको बचाने,
तूने खुदा अपनी जिंदगी थी वारी – 2
तूने कर दी है कीमत अदा,
तेरे जैसा ना कोई मिला
दुनिया के आगे दुहाई बहुत दी,
आँसू के बिन ना मिला मुझको कुछ भी
तुझको मिला जब मै तब तुझको जाना,
तब तेरे आगे जो मैंने दुआ की – 2
तूने सुन ली है मेरी दुआ,
तेरे जैसा ना कोई मिला
हसरत को पूरी तूने किया है,
जो मैंने मांगा वो तूने दिया है
देके सुकून मेरी ज़िंदगी को तूने,
मेरा हर एक बोझ तूने लिया है – 2
मेरी खुशियों की तू है वजह,
तेरे जैसा ना कोई मिला
22. यहोवा राजा है सामर्थ से भरा
यहोवा राजा है सामर्थ से भरा
अनादि परमेश्वर, वो न टलेगा -2
युगों से युगों तक, एक ही है राजा
महिमा के सिंहासन पर बैठा बादशाह
वो है महान, सर्वशक्तिमान
उसकी हुकूमत और उसका ही प्रताप, सदा, राजा
समुन्दर की लहरों से, यहोवा है महान
पर्वत की ऊँचाई से, ऊँचा यीशु नाम -2
युगों से युगों तक, एक ही है राजा
महिमा के सिंहासन पर बैठा बादशाह
वो है महान, सर्वशक्तिमान
उसकी हुकूमत और उसका ही प्रताप, सदा, राजा
आओ मिलकर हम सब गाएं,
उसका परचम हम लहराएं
उसके सामने सर झुकाएं
उसके नाम की जय जय गाएं -2
युगों से युगों तक....
24. येसु का नाम है, सारी जमीन पर,
येसु का नाम है, सारी जमीन पर,
जिससे पापी पाते उद्धार (2)
वह दुनिया में आया, लहू बहाया,
और सबको दिया उद्धार,
हम को बचाने, मुक्ति दिलाने,
येसु सलीब पर मारा।
आसमान के नीचे, लोगों के बीच में,
कोई दूसरा नाम नहीं है,
सिर्फ यीशु का नाम है, सारी ज़मीन पर
जिससे हम पाते उद्धार
प्यारों बाईबल पढ़ो और दुआ करो तुम,
येसु जल्दी आने वाला है,
जागते रहो और प्रार्थना करो तुम,
येसु जल्दी आने वाला है
जो लाये ईमान अब येसु नाम पर,
ज़िन्दा हमेशा रहेगा
वह ही मार्ग है, वह ही सत्य है,
वह ही है अनन्त जीवन ।