पावन आत्मा - पेंटेकॉस्ट भजन संग्रह
भजन सूची
01. अंतिम दिनों के अभिषेक
अंतिम दिनों के अभिषेक सारे लोगों के ऊपर तू भेज
कटनी का है यह समय पवित्र आत्मा से भर दे हमें – २
अग्नि समान उतर आ अग्नि जीभ के समान ठहर जा
झोंका तूफान का लेके आ नदी आत्मा की हम पर बहा – २
सूखी हड्डियों की तराई में बड़ी सेना को चलते देखूं
अधिकार की वाणी तू दे पवित्र आत्मा में नबूवत करूँ – २
कर्मेल पर्वत की प्रार्थना में छोटे बादल को उठते देखूं
आहाब जैसे काँपा वही अग्नि को फिर से तू भेज – २
सिनाई पर्वत की चोटी पर मैं अग्नि ज्वाला को जलते देखूं
इस्राएल के हे खुदा वही अग्नि को हम पर तू भेज – २
02. आत्मा दे भर दे मुझे
आत्मा दे भर दे मुझे पवित्र आत्मा से भर दे मुझे - २
जहां भी मैं जाऊँ गीत तेरे गाऊं - २ ऐसा यीशु कर दे मुझे
तू ही मुन्जी मेरा रौशन है चेहरा तेरा - २
दे दे नई ज़िंदगी सब कुछ बदल दे मेरा - २
जहां भी मैं जाऊँ गीत तेरे गाऊं…
देता है तू ज़िंदगी देता है तू मख़लसी - २
सब कुछ तेरे पास है देता है तू हर खुशी - २
जहाँ भी मैं जाऊं गीत तेरे गाऊं…
तेरे लिए ही जीऊं तेरे लिए ही मरूं - २
तू जिस राह पर चला मैं उस राह पर चलूं - २
जहाँ भी मैं जाऊं गीत तेरे गाऊं…
03. आत्मा के आनन्द से
आत्मा के आनन्द से दिल मेरा भर दे प्रभु
ईश्वर की महिमा आज यहाँ प्रकट हो जाये हमारे बीच
पाप का अंधेरा हर दिल से तेरी ज्योति से मिट जाये
चट्टानों सा हृदय सभी पिघला दे मोम समान
दिल का खेत बना करके प्रभु तू ईश वचन बो दे
जीवन जल बरसा कर तू अच्छी फसल उगा दे प्रभु
04. आदि शक्ति पारा शक्ति
आदि शक्ति पारा शक्ति पावन आत्मा
मेरे दिल में आ जाओ पावन आत्मा
मेरे घर में.............।
मेरे मन में..........।
रोगियों को चंगा कर दो...............।
05. आसमान खोल दे
आसमान खोल दे यीशु के नाम से - २
पाक रूह को आने दे यीशु के नाम से
ऐ बाप ऐ बाप ऐ बाप ऐ बाप - २
सरों को झुकाते हैं हाथ उठाते हैं
तेरे चाहने वाले तुझको बुलाते हैं - २
बंद दर खोल दे यीशु के नाम से - २
पाक रूह को आने दे यीशु के नाम से
ऐ बाप ऐ बाप ऐ बाप ऐ बाप - २
तेरे दर पे आते हैं नगमें सुनाते हैं
परस्तिश के फूलों की माला लाते हैं - २
रूह का माहौल दे यीशु के नाम से - २
पाक रूह को आने दे यीशु के नाम से
ऐ बाप ऐ बाप ऐ बाप ऐ बाप - २
06. आओ पावन आत्मा
आओ पावन आत्मा तेरे दान दो
और हमको लगा तेरी सेवा में।
तू है मुक्ति तू है षक्ति तू है आत्मा सृजनहार।
तू है शांति तू है भक्ति तू है आत्मा सृजनहार।
07. उतर आ ऐ रूह-ए-पाक
उतर आ उतर आ उतर आ
ऐ रूह-ए-पाक उतर आ
आसमानी खुशी से भर दे मुझको
गीत नया दिल में ला - २ उतर आ......
अमृत जल प्रभु मुझको पिला दे
दिल मेरे की प्यास बुझा दे
चश्मा बन के उछल आ
आसमानी रोटी मुझको खिला दे
कमजोर दिल को तगड़ा बना दे
भरपूर जीवन दिला
पाक रूह आ मेरे दिल के अंदर
बन जाऊँ मैं तेरा मंदिर
अपनी राह दिखा
08. पावन आत्मा अंतरयामी
पावन आत्मा अंतरयामी
पावन आत्मा अंतरयामी - २
बरसा दो अपनी कृपा... बरसा दो अपनी शांति ...
बरसा दो अपना प्रेम ... बरसा दो अपनी खुशी ...
बरसा दो अपनी दया ... बरसा दो निज वरदान ...
बरसा दो अपना ज्ञान् ....
09. पावन आत्मा आ जाओ
पावन आत्मा - २ आ जाओ दिल में मेरे
कर दो पावन हृदय तन मन
आ जाओ दिल में मेरे पावन आत्मा
हे पावन आत्मा दे दो दान महान दे दो कृपा वरदान
हे पावन आत्मा दे दो दान महान २ दे दो शांति वरदान
हे पावन आत्मा दे दो दान महान २ दे दी ज्ञान वरदान
10. पावन आत्मा आ
पावन आत्मा आ पवित्र आत्मा आ
आकर मुझको छू और पूर्ण मुझको कर
ओ मेरा दिल तेरे प्रेम में जल रहा प्रभु
तेरी अद्भुत षक्ति भर और पूर्ण मुझको कर। - २
11. पवित्र आत्मा आ
पवित्र आत्मा आ
मुझे ले जाओ यीशु के चरणों में
पवित्र आत्मा आ
सिर्फ तेरे लिये यीशु तेरे लिये मैं हाथ उठाता हूँ
घुटने टिका कर सर झुका कर हाथ उठाता तेरे लिये
सिर्फ तेरे लिये यीशु तेरे लिये मैं सर झुकाता हूँ
यीशु ही मार्ग है यीशु ही सत्य है
यीशु ही जीवन है यीशु मेरा प्रभु
12. पवित्र आत्मा उतर आओ
पवित्र आत्मा उतर आओ अभिषेक से हमे भर दो -(२)
अग्नी ज्वाला समान उतर आ सन सनाहठ के साथ उतर आ-(२)
उतर आ-(२) पवित्र आत्मा उतर आ-(२)
जाति जाति के लोग कांप उठे शत्रुओं पे तेरा नाम प्रकट करे -(२)
जैसे प्रभु के भवन में आग उतरे मेरे मन मंदिर में भी आग भर दे-(२)
पवित्र आत्मा -(४) उतर आ
इस्राइली लोगो को छुड़ाने के लिए आग में से मूसा को पुकारने वाले-(२)
जैसे कटीली झाड़ी में तेरी आग उतरे उस आग में से मुझको भी दर्शन दे-(२)
पवित्र आत्मा -(४) उतर आ
13. पवित्र आत्मा पावन आत्मा
पवित्र आत्मा पावन आत्मा पवित्र आत्मा पावन आत्मा
खुला है मेरा दिल खुला है मेरा मन आ के वास बना
दिल में मेरे शाँति नहीं है मन ये मेरा दर-दर भटके-2
शाँत समीर सा आ जा प्रभु तू मन को शाँत बना
अज्ञानी हूँ मैं ज्ञान से भर दे प्रज्ञा बुद्धी विवेक दे दे-2
अग्नी रूप में आ जा प्रभु तू मुझको ज्ञानी बना
निर्बल हूँ मैं शक्ति नहीं है मुझको अपनी शक्ति से भर दे-2
पवित्र तेल से मल के मुझको बलवान बना।
14. फिर से वो आग बरसा दे
फिर से वो आग बरसा दे फिर से तूफान आने दे
तेरी महिमा से तेरे सामथ्य से फिर से तू अभिषेक कर दे
आ पवित्र आत्मा - ६
बहने दे उस हवा को छु ले हर एक दिल को
तेरा दर्शन हमे मिले करते है प्रार्थना तुझ से
तेरी महिमा से....
तू बदल दे मेरे मन को दे आशीष इस जीवन को
तेरी करुणा हम पे बरसे अपने मार्ग पे चला हमको
तेरी महिमा से....
15. भेज अग्नि भेज
भेज अग्नि भेज भेज
अग्नि रुहे पाक की अग्नि भेज
भेज अग्नि भेज
अग्नि हो ऐसी पाक खुदाया पाप सभी जल जाएं
सोना जैसे भट्ठी में ढलता ऐसे हम ढल जाएं
आज वो अग्नि भेज
अग्नि के अंदर मूसा को तूने चेहरा था दिखलाया
पाक यहोवा नाम है मेरा उसको था बतलाया
आज वो अग्नि भेज
एल्लियाह की कुर्बानी को तूने अग्नि में जैसे जलाया
नबी तेरे ने झूठे लोगों को था मार गिराया
फिर से वह अग्नि भेज
16. मुझको तेरी जरूरत है
मुझको तेरी जरूरत है हे पावन आत्मा - २
मैं तो प्यासा हूं मेरी प्यास बुझाने तू आजा
हे पावन आत्मा - २
मैं तो टूटा हूं मुझको जोड़ने को तू आजा
मैं तो घायल हूं मुझको चंगा करने तू आजा
मैं अकेला हूं मेरा साथ देने तू आजा
मैं तो भटका हूं मुझको राह दिखाने तू आजा
17. हे पावन आत्मा तू आ
हे पावन आत्मा तू आ - २
मुझे वरदान देने जीवन देने
हे पावन आत्मा तू आ
मुझमें प्रेम की बाती जला प्रेम की बाती जला
जीवनदाता मुक्ति प्रदाता हे पावन.....
मुझमें ज्ञान की ज्योति जला दिल में ज्योति जला
ज्ञान दाता शक्ति प्रदाता हे पावन.....पवित्र आत्मा