Hymns of Deliverance and Healing (छुटकारा और चंगाई के भजन)
भजन सूची
04. उसकी महिमा करो, बन्धन टूट जाएंगे
उसकी महिमा करो,
बन्धन टूट जाएंगे, मेरा यीशु मौजूद है यहाँ...(२)
जितने बीमार है चंगे हो जाएंगे, मेरा यीशु मौजूद यहाँ...(२)
ना तू कमजोर हो, तेरी ताकत है वो,
वो तेरा हौंसला, तेरी हिम्मत है वो..
.(२)
जितने कमजोर है, नया बल पाऐगें
मेरा यीशु मौजूद यहाँ...
वो मौजूद है यहाँ, वो मौजूद है यहाँ (२)
ना हालातो से डर, थोड़ा विश्वास कर,
वो वफादार है, थोड़ा रख तू सबर (२)
तेरे जितने रुके काम हो जाएंगे,
मेरा यीशु मौजूद यहाँ...(२)
वो है जिंदा खुदा, वो है सब का खुदा,
तेरे नजदीक है, ना वो तुझसे जुदा...(२)
जितने पापी है, सब वो क्षमा पाएंगे,
मेरा यीशु मौजूद यहाँ...(२)
06. खुदावन्द तेरे छूने से, बड़े बड़े काम होते हैं
खुदावन्द तेरे छूने से, बड़े बड़े काम होते हैं
तू ही है देता अबदी शिफा
लंगड़े चलाए तू, मुर्दे जिलाए तू ,देता है जीवन नया
बड़े बड़े काम करता है, सामर्थी खुदा तेरा हाथ
खुदावन्द तेरे छूने से…..
तेरा फज़ल जो भरपूर है, जां मेरी तुझसे मामूर है
प्यार तेरा है सबसे महान
मुझको सम्भाले तू, साथ चलाए तू करता है कूवत अदा
तूफानों को थमा देता है, सामर्थी खुदा तेरा हाथ
खुदावन्द तेरे छूने से…..
अंधों को आँखें तू देता है, गूंगे भी तेरी गाएं सना
ऊँची है अज़मत तेरी खुदा
मेरे खुदावन्द तेरे मसह से, खुल जाएं बन्द राहें
पहाड़ों को मैदान करता है, सामर्थी खुदा तेरा हाथ
खुदावन्द तेरे छूने से…..
09. जबसे तू मिल गया है, मसीह नासरी
जबसे तू मिल गया है, मसीह नासरी,
और ख़्वाहिश नहीं, कुछ पाने की -2
कोई पागल कहे, या दीवाना/दीवानी कहे
हमें परवाह नहीं है, ज़माने की
लोग जितने भी, ज़िंदगी में आते रहे,
करके बातें वो, दिल को दुखाते रहे -2
तेरा सुन के कलाम, मिला दिल को आराम,
अब फ़िकर नहीं, किसी ताने की
तेरे वचनों से, ज़िंदगी नई मिल गई,
मुरझायी कली, फिर से खिल गई -2
अब दूंगा/दूंगी गवाही, मैं खुल के तेरी,
ना ज़रूरत है कुछ भी, छिपाने की
मैं दीवाना तेरा, नासरी हो गया,
तेरी प्यारी सी, बातों में हूँ खो गया-2
चाहे जाए ज़माना, मुझे छोड़कर
नहीं फ़िकर, किसी के भी जाने की
कोई पागल कहे, या दीवाना/दीवानी कहे
हमें परवाह नहीं है ज़माने की
38. हालात बदल जाते हैं -2 यीशु तेरे आने से -2
हालात बदल जाते हैं -2 यीशु तेरे आने से -2
तेरे आने से, तेरे आने से
तेरे आने से, आने से, आने से -2
कोड़ों से छल्ली हुआ जख्मों से चूर हुआ -2
सूली की राहों पर गम से नाढाल हुआ -2
(मेरी ही खातिर यीशु मर के तू जिंदा हुआ -2)
बीमार शिफा पाते हैं -2 यीशु तेरे छूने से -2
तेरे छूने से, तेरे छूने से
तेरे छूने से, छूने से, छूने से -2
याईर की बेटी को यीशु ने जिंदा किया -2
मुर्दा लाजर को, यीशु ने जिंदा किया -2
मुर्दे भी जी उठते हैं -2 यीशु तेरे आने से -2
तेरे आने से, तेरे आने से
तेरे आने से, आने से, आने से -2
सूली पे डाकू को यीशु ने माफ़ किया -2
खून की धारा से सभों को साफ किया -2
बदकार बदल जाते हैं -2 यीशु तेरे आने से -2
तेरे आने से, तेरे आने से
तेरे आने से, आने से, आने से -2
लहू से तेरे यीशु पाता हूँ अब्दी शिफा -2
जीवन को भर दे यीशु रूह के फलों से तू आज -2
बंद रास्ते खुल जाते हैं -2 यीशु तेरे आने से -2
तेरे आने से, तेरे आने से
तेरे आने से, आने से, आने से -2