भजन सूची (वर्णमाला क्रम में)
01. आराधना करता हूँ मैं हर घड़ी
आराधना करता हूँ मैं हर घड़ी,
आत्मा और सत्य से आराधना करूँ – 2
मेरे प्राणप्रिय यीशु के लिए,
मुझे रचने वाले पिता, मेरे यीशु के लिए – 2
स्तुति स्तुति स्तुति स्तुति आराधना,
हल्लेलुयाह हल्लेलुयाह आराधना – 2
आराधना आराधना आराधना आराधना – 2
बलवंत तू जयवंत तू,
मृत्युंजय तू मेरे जीवनदाता – 2
जो है, जो था, और जो आने वाला, तुझको स्तुति हो,
सृष्टिकर्ता जीवित प्रभु, तुझको स्तुति हो जो है – 2
तेरी स्तुति करना मेरे लिए शोभायमान है – 2
स्तुति स्तुति स्तुति स्तुति आराधना,
हल्लेलुयाह हल्लेलुयाह आराधना – 2
आराधना आराधना आराधना आराधना – 2
धर्म का सूर्य सच्चा परमेश्वर,
सामर्थी तू सर्वशक्तिमान – 2
तेरे सिवा मेरा और कोई नहीं प्रभु,
तेरे सिवा किसे मैं पूजूँ मेरे प्रभु – 2
नित्य तेरे नाम की मैं स्तुति करूँ – 2
स्तुति स्तुति स्तुति स्तुति आराधना,
हल्लेलुयाह हल्लेलुयाह आराधना – 2
आराधना आराधना आराधना आराधना – 2
14. तेरी आराधना करूँ
तेरी आराधना करूँ
पाप क्षमा कर, जीवन दे दे
दया की याचना करूँ
तू ही महान, सर्वशक्तिमान
तू ही हैं मेरे जीवन का संगीत
ह्रदय के तार, छेड़े झनकार-2
तेरी आराधना है मधुर गीत-2,
जीवन से मेरे तू महिमा पाये
एक ही कामना करूँ
पाप क्षमा कर...
सृष्टि के हर एक कण कण में
छाया है तेरी ही महिमा का राज,
पक्षी भी करते हैं तेरी प्रशंसा -2
हर पल सुनाते हैं आनंद का राग-2
मेरी भी भक्ति तुझे ग्रहण हो,
ह्रदय से प्रार्थना करूँ,
पाप क्षमा कर...
पतित जीवन में ज्योति जला दे,
तुझ ही से लगी है आशा मेरी
पापमय दम तू दूर हटा दे -2
पूर्ण हो अभिलाषा मेरी दृ 2
जीवन के कठिन दुखी क्षणों का,
दृढ़ता से समाना करूँ,
पाप क्षमा कर...
21. येसु तेरी आराधना सारे बंधनों को तोड़ देती है,
येसु तेरी आराधना सारे बंधनों को तोड़ देती है,
ग़मों की रस्सियों को, ग़मों की रस्सियों को
एक पल में ही तोड़ देती है।
दुखी और बीमार, जब भी येसु पास आएँगे,
सारे सुख ज़िन्दगी के येसु से वो पाएंगे।
येसु तेरी आराधना, येसु तेरी आराधना
पानी समंदर का चीर देती है।
येसु तेरी आराधना...
जीना तेरे साथ, मरना भी तेरे साथ है,
जहाँ भी मैं देखूं , बस तेरा ही जलाल है।
येसु तेरी आराधना, येसु तेरी आराधना,
द्वार स्वर्गों के खोल देती है।
येसु तेरी आराधना...
जितने भी पापी हैं, सब येसु पास आएंगे।
येसु के लहू से, उनके पाप धुल जायेंगे।
येसु, तेरी आराधना, येसु, तेरी आराधना,
मुर्दों को जिला देती है।
येसु, तेरी आराधना...