दैनिक बाइबिल प्रश्नोत्तरी

एज़्रा का ग्रन्थ – अध्याय 05

अध्याय 05 का पठन और श्रवण

➤ अध्याय 05 का पूरा पाठ पढ़ें

🙏 प्रश्नों का उत्तर देने से पहले कृपया पाठ अवश्य पढ़ें / सुनें 🙏

1. अध्याय की शुरुआत में यहूदियों को ईश्वर का संदेश किसके द्वारा सुनाया गया?

2. नबियों की प्रेरणा से किसने मन्दिर का पुनर्निर्माण प्रारम्भ किया?

3. तत्तनय और शतरबोज़नय ने यहूदियों से पहला प्रश्न क्या पूछा?

4. यहूदियों के नेताओं पर क्या था जिसके कारण उन्हें रोका नहीं जा सका?

5. तत्तनय और शतरबोज़नय ने राजा दारा को भेजे पत्र में क्या बताया?

6. यहूदियों ने तत्तनय को बताया कि वे किसके सेवक हैं?

7. नबूकदनेज़र ने क्या किया था जब इस्राएलियों ने ईश्वर का क्रोध भड़काया?

8. ईश्वर के मन्दिर के पुनर्निर्माण का आदेश किसने दिया था?

9. सीरुस ने शेशबज़्ज़र को क्या दिया?

10. शेशबज़्ज़र द्वारा रखी गई मन्दिर की नींव का निर्माण कार्य अध्याय के अनुसार किस अवस्था में था?