🙏प्रश्नों का जवाब देने से पहले कृपया पाठ अवश्य पढ़ें/सुनें।🙏
1. जब मूसा पर्वत से उतरने में विलम्ब कर रहा था, तब इस्राएलियों ने हारून से क्या माँगा?
2. हारून ने लोगों को कौन-सी वस्तु लाने के लिए कहा जिससे उन्होंने बछड़े की प्रतिमा बनाई?
3. जब इस्राएलियों ने सोने का बछड़ा बना लिया, तब हारून ने क्या घोषणा की?
4. मूसा ने प्रभु के क्रोध को शांत करने के लिए कौन सा तर्क दिया?
5. मूसा ने बछड़े की प्रतिमा के साथ क्या किया?
6. जब मूसा शिविर में पहुँचा, तो उसने क्या किया?
7. हारून ने मूसा को क्या सफाई दी कि सोने का बछड़ा कैसे बना?
8. मूसा ने शिविर के द्वार पर खड़े होकर क्या घोषणा की?
9. मूसा के आदेश से लेवियों ने कितने लोगों को मार डाला?
10. मूसा ने प्रभु से इस्राएलियों के पाप की क्षमा के लिए क्या अनुरोध किया?