🙏 प्रश्नों का उत्तर देने से पहले कृपया पाठ अवश्य पढ़ें / सुनें 🙏
1. अहज़्या की मृत्यु के बाद उसकी माता अतल्या ने क्या किया?
2. अहज़्या के पुत्र योआश को किसने छिपकर मरने से बचाया?
3. योआश कितने वर्षों तक प्रभु के मन्दिर में गुप्त रूप से छिपा रहा?
4. सातवें वर्ष योआश का राज्याभिषेक किसने करवाया?
5. यहोयादा ने शतपतियों को सुरक्षा के लिए किसके भाले और ढालें दीं?
6. राजा को मंच पर खड़ा देख अतल्या क्या चिल्ला उठी?
7. यहोयादा के आदेशानुसार अतल्या का वध कहाँ किया गया?
8. यहोयादा ने प्रभु, राजा और जनता के बीच क्या निर्धारित किया?
9. लोगों ने किस देवता के मन्दिर, वेदियों और मूर्तियों को नष्ट कर दिया?
10. बाल के किस पुरोहित को वेदियों के सामने मार डाला गया?