दैनिक बाइबिल प्रश्नोत्तरी

राजाओं का दूसरा ग्रन्थ – अध्याय 09

अध्याय 09 का पठन और श्रवण

➤ अध्याय 09 का पूरा पाठ पढ़ें

🙏 प्रश्नों का उत्तर देने से पहले कृपया पाठ अवश्य पढ़ें / सुनें 🙏

1. एलीशा ने नबी-शिष्य को किसका अभिषेक करने के लिए गिलआद के रामोत भेजा?

2. येहू का अभिषेक करने के बाद नबी-शिष्य को क्या करने की आज्ञा दी गई थी?

3. येहू को किसका विनाश करने के लिए अभिषिक्त किया गया था?

4. येहू ने यहोराम के विरुद्ध षड्यंत्र कहाँ रचा?

5. पहरेदार ने रथ हाँकने की शैली से किसे पहचाना?

6. येहू और यहोराम की भेंट किस स्थान पर हुई?

7. येहू ने यहोराम को कैसे मारा?

8. खिड़की से झाँकते समय ईज़ेबेल ने येहू को किस नाम से पुकारा?

9. ईज़ेबेल की मृत्यु के बाद उसके शरीर के कौन से अंग शेष बचे?

10. ईज़ेबेल के विषय में किसकी भविष्यवाणी पूरी हुई थी?