दैनिक बाइबिल प्रश्नोत्तरी

दूसरा इतिहास ग्रन्थ – अध्याय 24

अध्याय 24 का पठन और श्रवण

➤ अध्याय 24 का पूरा पाठ पढ़ें

🙏 प्रश्नों का उत्तर देने से पहले कृपया पाठ अवश्य पढ़ें / सुनें 🙏

1. योआश जब राजा बना, तो उसकी उम्र क्या थी और उसने कितने वर्ष राज्य किया?

2. योआश ने कब तक वही किया जो प्रभु की दृष्टि में उचित है?

3. योआश ने मन्दिर के जीर्णोद्धार के लिए चन्दा इकट्ठा करने के लिए क्या बनवाया?

4. यहोयादा की मृत्यु के समय उनकी आयु कितनी थी?

5. यहोयादा की मृत्यु के बाद योआश ने किन लोगों के प्रभाव में आकर प्रभु का मन्दिर त्याग दिया?

6. यहोयादा के किस पुत्र ने जनता को चेतावनी दी और कहा, "तुमने प्रभु को त्याग दिया, इसलिए वह भी तुम्हें त्याग देगा"?

7. राजा योआश के आदेश पर ज़कर्या के साथ क्या किया गया?

8. ज़कर्या ने मरते समय क्या कहा?

9. अरामी सेना ने यूदा पर आक्रमण किया। हालांकि उनकी संख्या कम थी, फिर भी वे क्यों जीत गए?

10. राजा योआश का अंत कैसे हुआ?