A-1 अनुपम वर पाने

अनुपम वर पाने, हम आये हैं प्रभुजी,
दाता हे, दयालु बड़े, अपना ले हमें प्रभुजी।

देश सभी स्तुति गाएं, येसु सुनाम अपनायें,
आशिष तेरी हम पे सदा, छायी रहे ये करना कृपा।

सुसमाचार फैलाने, सत्कर्मों का अपनाने,
शाश्वत शॉंति हम पे सदा छायी रहे, ये करना कृपा।

प्रभु महिमा को गाने, ईश वचन पे मन लगाने,
स्वर्गीक शॉंति हम पे सदा छयी रहे, ये करना कृपा।

अक्षर बड़ा-छोटा करें